आरटीओ चालान के नाम पर साइबर ठगी कर उड़ाए 110099 रुपये
रुद्रपुर, अगस्त 19 -- रुद्रपुर। मूल रूप से राजस्थान निवासी एक व्यक्ति को आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने उसके बैंक खाते से 110099 रुपये उड़ा लिए। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अनिल कुमार मूल निवासी सूरजगढ़ जिला झुझूनू राजस्थान ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह कस्तूरी वाटिका फेस दो बगवाड़ा में रहते हैं। बीते 10 अगस्त को उसके व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एक लिंक आया। इसे उसने ओपन कर लिया। वहीं 12 अगस्त को जब उन्होंने अपने यूको बैंक खाता चेक किया तो उसमें 110099 रुपये निकाले जा चुके थे। बैंक से पता करने पर 11 अगस्त की शाम साढ़े पांच बजे रुपये निकालने की जानकारी मिली। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.