आरटीओ के औचक निरीक्षण से परिवहन कार्यालय में मचा हड़कंप
कन्नौज, सितम्बर 5 -- कन्नौज, संवाददाता। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर प्रयागराज संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) एसपी सिंह ने शनिवार को कन्नौज उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली जांच-पड़ताल के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं से लेकर विभिन्न पटलों पर होने वाले कार्यों की बारीकी से पड़ताल की। अचानक हुए निरीक्षण से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हलचल रही। आरटीओ ने कार्यालय परिसर में प्रत्येक पटल का गहनता से निरीक्षण किया और संबंधित बाबुओं से उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को शासन की योजनाओं और निर्धारित नियमों के अनुसार कार्यों का संचालन करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: आरटीओ वाराणसी ने एआरटीओ कार्यालय में किए जांच कार्यालय परिसर में लगाए गए नियमावली और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.