आरटीओ की 'बुलेट जांच' में खुली सड़कों की हकीकत
हल्द्वानी, मई 19 -- हल्द्वानी। शहर की बदहाल सड़कों की पोल उस समय खुल गई, जब सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविन्द पाण्डेय 'नो व्हीकल डे' के तहत सरकारी बुलेट बाइक से दफ्तर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्हें जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटे सड़क किनारे, ऊंचे रोड एज और फुटपाथों पर अतिक्रमण जैसी गंभीर खामियां मिलीं। हालात देख आरटीओ ने सोमवार को नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए। प्रधानमंत्री के ईंधन बचत आह्वान और परिवहन आयुक्त कार्यालय की नई एसओपी के तहत आरटीओ ने शनिवार से सरकारी बुलेट बाइक से आवागमन शुरू किया था। इसी दौरान शहर की सड़कों की जमीनी हकीकत सामने आई। आरटीओ ने नगर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता को भेजे पत्र में कहा कि खराब सड़कें और गहरे फुटपाथ दोपहिया चालकों के लिए दुर्घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.