आरटीओ की छापेमारी, फूलपुर में तीन वाहनों का खत्म मिला फिटनेस
प्रयागराज, मई 11 -- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ ने सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई स्कूलों में वाहनों की फिटनेस और परमिट की जांच की गई। जांच में तीन ऐसे वाहन मिले, जिनकी फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी थी। जबकि कई वाहनों के परमिट भी खत्म पाए गए। सभी मामलों में स्कूल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी गई। परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ और पीटीओ स्तर के अधिकारियों की अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई थी। पीटीओ केकी मिश्र ने फूलपुर क्षेत्र के कई स्कूलों में जांच की। एक कॉन्वेंट स्कूल परिसर में तीन वाहन खड़े मिले, जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी थी। कार्रवाई करने का चेतावनी देने पर स्कूल प्रबंधन ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि इन वाहनों का संचालन अब नहीं किया जाएगा और जल्द ही इन्हें कंडम घोषित कर हटाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.