रांची, दिसम्बर 7 -- रांची। टाटीसिलवे निवासी पॉल तिग्गा को फर्जी आरटीओ का ऐप भेजकर उनके खाते से 4.28 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। पॉल तिग्गा ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित पॉल तिग्गा बताया कि 11 नवंबर की सुबह उनके व्हाट्सऐप पर बड़ाम डीपा टोली के मुखिया नामक ग्रुप में एक संदिग्ध एप्लिकेशन लिंक शेयर किया गया। यह लिंक आरटीओ चालान एपीके नाम से भेजा गया था। शिकायत के अनुसार, लिंक ग्रुप में दीपक महतो नामक व्यक्ति के नंबर से आया था। पीड़ित ने बताया कि लिंक खोलने के दो दिन बाद 13 नवंबर की सुबह, उनके बैंक खाते से एक ही दिन में कुल 4.48 लाख की अनधिकृत निकासी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.