कौशाम्बी, मई 24 -- विक्रम, अप्पे, टैक्सी ड्राइवर एवं क्लीनर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को मंझनपुर स्थित प्रधान कार्यालय में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह सभी स्टैंड, चौराहों पर जाकर ड्राइवरों व उनके मालिकों से सम्पर्क करते हुए वाहनों के कागजात दुरुस्त कराने के लिए प्रेरित करें। जिलाध्यक्ष मो. नसीम ने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा वाहनों के कागजात दुरुस्त कराने को लेकर सड़क पर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में कागज की कमी पाये जाने पर सम्बंधित वाहनों को मानक की अनदेखी के आरोप में सीज किया जा सकता है। प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए सभी वाहन स्वामी अपने-अपने वाहनों का फिटनेश, इंश्योरेंस, प्रदूषण, टैक्स आदि जमा करते हुए सभी औपचारिकताएं पूर्ण रखें। संगठन के पदाधिकारियों को ...