इटावा औरैया, जून 18 -- इटावा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कानपुर राकेंद्र कुमार सिंह ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नेशनल हाइवे पर बकेवर के पास संचालित एटीएस केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने गाड़ियों की फिटनेस, स्पीड, ड्राइविंग टेस्ट आदि चीजों को बारीकी से देखा। उन्होंने बताया कि हर दिन फिटनेस के लिए यहां 10 से 15 गाड़ियां आ रही है। सभी व्यवस्थाएं फ़िलहाल दुरुस्त पाई गई है कुछ और बेहतर परिणाम के लिए संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए गए है। इसके बाद उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था देखी।

साफ-सफाई व्यवस्थाएं कार्यालय में जगह- जगह गुटखा और पान मसाला समेत उखड़ते प्लास्टर पर उन्होंने नाराजगी जतायी। कार्यालय में बनें महिला शौचालय में ताला लगा होने पर आरटीओ नाराज हुए। उन्होंने इसका कारण पूछा तों अधिकारी और कर्मचारी इ...