गंगापार, जुलाई 21 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। काफी दिनों से अवैध खनन में लिप्त दिघिया पुलिस चौकी क्षेत्र से दो ट्रकों और एक जेसीबी को आरटीओ प्रयागराज की टीम ने दौरान चेकिंग कार्रवाई करते हुए सीज कर दिघिया चौकी पुलिस के हवाले किया।मंगलवार शाम आरटीओ प्रयागराज की टीम ने मांडा के दिघिया पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध खनन व माल परिवहन में लिप्त दो ट्रक और एक जेसीबी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिघिया चौकी पुलिस के हवाले किया। एक सप्ताह से आरटीओ आफिस के अधिकारी-कर्मचारी मांडा क्षेत्र में जांच कर रहे हैं। अभी तक केवल दिघिया पुलिस चौकी क्षेत्र से आधा दर्जन से अधिक नियम विरुद्ध संचालित स्कूली वाहनों के खिलाफ आरटीओ कर्मियों ने कार्रवाई कर दिघिया चौकी के हवाले किया है। मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज, महुआरीखुर्द, मांडा खास, हाटा , दोहथा, सुरवांदलापुर आदि...