गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- गाजियाबाद। मेरठ मंडलायुक्त कार्यालय में 24 मार्च को होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक अब आठ अप्रैल को छह बजे होगी। 24 मार्च को होने वाली बैठक को अपरिहार्य कर्म से स्थगित कर दिया गया था। प्राधिकरण के सचिव एवं आरटीओ गाजियाबाद प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में मेरठ मंडलायुक्त के समक्ष लंबित मामलों पर विचार विमर्श के बाद निस्तारण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...