रुडकी, सितम्बर 15 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में भाजपासांसद अनिल बलूनी से मुलाकात कर आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। सांसद बलूनी ने आश्वासन दिया कि आगामी संसद सत्र में उचित स्तर पर इस विषय को उठाया जाएगा। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...