अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़ । वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा का प्रतिनिधि मंडल संगठन के संरक्षक पवन शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक विधायक मानवेंद्र प्रताप से मिला। उन्हें स्कूलों में आ रही समस्याओं आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष योगेश भारद्वाज द्वारा स्कूलों में नए सत्र से स्थानांतरण प्रमाण पत्र को प्रमुखता से लागू किए जाने, जिन बच्चों का यू डाइस पोर्टल पर पैन नंबर उपलब्ध है, उनको कक्षा 9 और 11 में बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन लागू किया जाए। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप द्वारा ऐसे बच्चे जो वास्तविक शिक्षा प्राइवेट स्कूलों में ले रहे हैं, किंतु उनका नाम फर्जी तरीके से सरकारी स्कूलों में दर्ज है। उनको नए सत्र से ड्राप बॉक्स में डलवाने की मांग की कई। इस अवसर अमित हंस, अरुण चौधरी, हर्षिल अग्रवाल, सुधा...