फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- फर्रुखाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मंगलवार को लॉटरी से बच्चों का चयन किया गया। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि आरटीई के लिए दूसरे चरण में कुल 669 आवेदन हुए थे, जिनमें 12 निरस्त कर दिए गए। लॉटरी प्रक्रिया में 321 छात्र-छात्राओं का चयन निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए किया गया है। 336 बच्चों का चयन नहीं हो सका। इनके अभिभावक तीसरे चरण में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित बच्चों का प्रवेश कराए जाने के निर्देश खंड शिक्षाधिकारियों को दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...