आरटीई में सुस्ती: 3876 सीटों के सापेक्ष सिर्फ 411 दाखिले, 3465 सीटें खाली
औरैया, अप्रैल 3 -- औरैया, संवाददाता।शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा दिलाने की योजना जिले में अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रही है। प्रवेश प्रक्रिया के तीन चरण पूरे होने के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। जिले के 461 निजी स्कूलों में आरक्षित 3876 सीटों के सापेक्ष महज 411 बच्चों को ही प्रवेश मिल पाया है, जबकि 3465 सीटें अब भी रिक्त हैं। यह स्थिति योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर रही है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीनों चरणों में कुल 1587 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों की गहन जांच के बाद बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त कर दिए गए। पात्र पाए गए आवेदनों में से लॉटरी के माध्यम से कुल 411 बच्चों को ही स्कूल आवंटित किए जा सके। प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.