सोनभद्र, अप्रैल 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश दिलाने की योजना इस वर्ष अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकी। कुल लक्ष्य 3970 सीटों के सापेक्ष मात्र 2101 बच्चों का ही चयन हो पाया है, जबकि 1869 सीटें रिक्त रह गई है। इस तरह लगभग 47 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं। चयनित बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश शुरू कर दिया गया है। आरटीई के तहत तीन चरणों में जनवरी, फरवरी और मार्च माह में आवेदन लिए गए थे, जिसके बाद बच्चों का चयन किया गया। पहले चरण में 3062 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन इनमें से 146 आवेदन जन्म प्रमाण पत्र न लगाने और गलत जानकारी देने के कारण निरस्त कर दिए गए। इसके बाद 2916 आवेदनों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया गया, जिसमें 1468 बच्चो...