वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले के निजी स्कूलों की शिकायतों पर बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने चेतावनी जारी की है। बीएसए ने बताया कि आरटीई के तहत विद्यालयों द्वारा बच्चों को प्रवेश देने से इंकार करने, अभिभावकों से अनावश्यक शुल्क मांगने और प्रवेश के लिए अप्रासंगिक दस्तावेज़ों की मांग करने की शिकायतें आई हैं। ऐसे विद्यालयों की जांच शुरू हो गई है। चेतावनी जारी की गई है। अवैध शुल्क या प्रवेश से मना करने की शिकायतें मिलीं तो उनकी मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.