शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- शाहजहांपुर। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बच्चों को प्रवेश देने में आनाकानी करने वाले स्कूलों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे कई निजी विद्यालयों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने आरटीई के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश देने में आनाकानी कर रहे हैं। शहर के कई नामी स्कूलों के प्रबंधकों को बीएसए की ओर से नोटिस भेजे गए हैं। इन स्कूलों से स्पष्ट जवाब मांगा गया था कि आखिर उन्होंने पात्र बच्चों को प्रवेश क्यों नहीं दिया। हालांकि अब तक 12 से अधिक स्कूलों ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, जिससे विभाग की नाराजगी और बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरटीई के प्रावधानों का पालन करना सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए अनिवार्य है। यदि कोई विद्यालय नियमों की अनदेखी करता है, तो उसकी मान्यता तक रद्द की जा सकती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.