चम्पावत, अप्रैल 27 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। आरटीई में 25 प्रतिशत सीटों में कटौती व अभिलेख जमा करने पर हुई लापरवाही को लेकर अधिवक्ता मनोज कुमार जोशी ने जांच की मांग उठाई है। सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे अधिवक्ता जोशी ने कहा कि आरटीई के 25 प्रतिशत सीटों में प्रवेश के लिए 8-10 दिन निर्धारित किए गए हैं और शेष 75 प्रतिशत के लिए विद्यालयों के पास पूरा शैक्षणिक सत्र का पर्याप्त समय है। अभिभावकों ने निर्धारित समय में आवेदन पत्र भरकर अभिलेख खण्ड कार्यालय में जमा किए, उनके पास इसकी रसीद भी है। पोर्टल में दस्तावेज जमा कराएं प्रदर्शित होने से बच्चे प्रवेश प्रकिया से वंचित रह गए हैं। उन्होंने सीटों में कटौती व प्रवेश को लेकर हुई लापरवाही पर जांच की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.