अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निशुल्क शिक्षा के लिए जनपद में पहली बार प्रथम चरण में रिकॉर्ड 8434 आवेदन किए गए हैं। यह आंकड़ा सोमवार शाम पांच बजे तक है। 18 फरवरी को पहले चरण की लॉटरी की जाएगी। अलीगढ़ जनपद में आरटीई के तहत पहली बार रिकॉर्ड आवेदन किए गए हैं। पहला चरण 16 फरवरी को समाप्त हो गया। सोमवार शाम पांच बजे तक रिकॉर्ड 8434 आवेदन आए हैं। 18 फरवरी को प्रथम चरण के स्कूलों की लॉटरी ऑनलाइन की जाएगी। वहीं दूसरे चरण के आवेदन 18 फरवरी से आरंभ हो जाएंगे। इस बार आवेदन तीन चरणों में लिए जाएंगे। यह योजना गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने में लाभदायक है। इसमें बच्चे निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा ले सकेंगे। पिछले शैक्षिक सत्र में जिले में कुल 8700 आरटीई आवेदन आए थे। इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.