चम्पावत, सितम्बर 15 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले में आरटीई के तहत निजी स्कूलों दूसरे चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। योजना के तहत 25 फीसदी सीट पर प्रवेश प्रक्रिया होगी। डीएम ने प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए। चम्पावत जिले में वर्ष 2026-27 के लिए आरटीई प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने बताया कि प्रथम चरण की प्रक्रिया के बाद राज्य के निजी विद्यालयों में लगभग 35 प्रतिशत आरक्षित सीटें रिक्त रह गई हैं। छात्र हितों को देखते हुए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया कि अभिभावक 13 सितंबर 2026 से 17 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र व संबंधित अभिलेख 19 सितंबर तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण ...