सोनभद्र, जुलाई 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिलाने की योजना में इस वर्ष चयन के बाद भी बड़ी संख्या में अभिभावकों ने बच्चों का दाखिला नहीं कराया। जिले में 3970 सीटों के सापेक्ष तीन चरणों में 2101 बच्चों का चयन हुआ था, लेकिन इनमें से सिर्फ 1730 बच्चों का ही निजी विद्यालयों में प्रवेश हो सका, जबकि 391 चयनित बच्चे भी प्रवेश से वंचित रह गए। इसके चलते जिले में अब 2240 सीटें रिक्त रह गई हैं।

चरणों की प्रक्रिया आरटीई के तहत तीन चरणों में जनवरी, फरवरी और मार्च माह में आवेदन लिए गए थे, जिसके बाद बच्चों का चयन किया गया। पहले चरण में 3062 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन इनमें से 146 आवेदन जन्म प्रमाण पत्र न लगाने और गलत जानकारी देने के कारण निरस्...