आरटीई में एडमिशन को कल होगी लॉटरी
देहरादून, अप्रैल 17 -- देहरादून। आरटीई के तहत विभिन्न स्कूलों में एडमिशन के लिए लॉटरी की प्रक्रिया शनिवार को संपन्न होगी। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखंड डॉ मुकुल कुमार सती ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्ष ननूरखेड़ा में रायपुर देहरादून में संपन्न होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि दून जिले में नौ हजार से आवेदन आए हैं। लॉटरी प्रक्रिया से चयनित छात्रों का विभिन्न करीब आठ सौ स्कूलों में नियमानुसार एडमिशन होगा। वहीं लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अभिभावक और अन्य लोग भी उपस्थित रह सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.