लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- आरटीई के तहत पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिले में पांच हजार से ज्यादा सीटें हैं। ज्यादा से ज्यादा आवेदन हो सकें इसके लिए ब्लाकवार बीईओ को आवेदन करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वहीं अभिभावक भी आरटीई पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की जांच के बाद चयन ई-लाटरी से किया जाएगा। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आरटीई के तहत गरीब परिवार के बच्चों का एडमिशन निजी स्कूलों में करने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अब तक हुए आवेदनों की समीक्षा में पता चला कि कई ब्लाकों में आवेदन बहुत कम हैं। इस पर सभी ब्लाकों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वहीं बीईओ को निर्देश दिया गया है कि वह लगातार मानीटरिंग करते हुए आवेदन कराएं। बीएसए ने इसके लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। बीईओ के अलावा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.