लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 2026-27 के नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया में देरी से विभाग और शासन दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। आमतौर पर आरटीई के तहत नामांकन की दिसंबर में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाती है। परन्तु इस बार यह अब तक शुरू नहीं हो सकी है जबकि जनवरी आधा बीत चुका है। इस माह के अन्त तक इसकी प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है। ऐसे में नामांक़न के लिए आवेदन से लेकर लाटरी प्रक्रिया, सत्यापन और प्रवेश की पूरी प्रक्रिया तय समय में पूरी होना बड़ी चुनौती बन सकती है। पिछले सत्र में आरटीई के तहत करीब 1.85 लाख बच्चों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1.41 लाख बच्चों को विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश मिला था। इस बार प्रदेश के लगभग 68 हजार विद्यालयों की आरटीई पोर्टल पर मैपिंग की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.