नैनीताल, अप्रैल 4 -- नैनीताल। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब अभिभावक 6 अप्रैल तक आरटीई पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, नैनीताल गोविंद राम जायसवाल ने बताया कि आवेदन पत्र संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 7 अप्रैल तक जमा किए जा सकेंगे। वहीं, राज्य स्तर पर प्रवेश के लिए लॉटरी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अप्रैल को ही आयोजित की जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस सूचना को क्षेत्र के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों तक पहुंचाएं और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र अभिभावक इस योजना का लाभ उठा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...