कटिहार, मार्च 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि में अब किताब और पोशाक मद की कटौती की जाएगी। राज्य स्तर से जारी निर्देश के बाद जिले के निजी विद्यालयों को मिलने वाली राशि में प्रति छात्र लगभग एक हजार रुपये तक की कमी आएगी। कटिहार समेत पूरे बिहार में वर्ष 2019 से 2024 तक आरटीई के तहत नामांकित करीब 72 हजार बच्चों के लिए स्कूलों को भुगतान किया जाना है। शिक्षा विभाग की ओर से इस मद में कुल लगभग 50 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। हालांकि जांच में यह सामने आने के बाद कि कई निजी स्कूल आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों को किताब और पोशाक उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, विभाग ने भुगतान से पहले इन मदों की राशि काटने का निर्णय लिया है। इसके तहत करीब सात करोड़ रुपये की कटौती की जाएगी।निर...