आरटीई पोर्टल पर स्कूल मैपिंग और छात्र डेटा 30 तक करें अपडेट
प्रयागराज, जुलाई 7 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर आरटीई अधिनियम की धारा 12(1)(ग) के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की स्कूल मैपिंग, रजिस्ट्रेशन, सत्यापन और छात्र डेटा फीडिंग 30 जुलाई तक पूरी कराने को कहा है। विद्यालयों की प्रवेश क्षमता के अनुसार 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों का मिलान कर सही जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ड्रॉपआउट और नए प्रवेश लेने वाले छात्रों का विवरण भी अपडेट किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.