देहरादून, मई 2 -- देहरादून। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश की तिथि 15 मई तक बढ़ाई गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि लॉटरी के आधार पर छात्रों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि 748 स्कूलों में 5739 सीटों में से अब तक लॉटरी के माध्यम से 4449 छात्रों को सीट आवंटित की गई है। छात्रों की सुविधा के लिए एडमिशन की तिथि बढ़ाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...