रांची, मई 8 -- रांची। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रांची डीसी की अध्यक्षता में शनिवार सुबह 11:30 बजे बैठक बुलाई गई है। रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस बैठक में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक से संबद्ध सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों या अधिकृत प्रतिनिधियों का शामिल होना अनिवार्य है। जिला प्रशासन के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...