बक्सर, जून 23 -- युवा के लिए ----- हड़कंप आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों का नहीं कर रहे हैं नामाकंन नियम पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज बक्सर, हमारे संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) का पालन नहीं करने वाले जिले के 77 निजी स्कूलों के संचालक से शोकॉज किया गया है। ये सभी संचालक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों का अपने विद्यालयों में नामांकन नहीं कर रहे है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से कक्षा एक में बच्चों के नामांकन करने के लिए सूची जारी की थी। डीईओ संदीप रंजन ने 77 स्कूल प्रबंधन व हेडमास्टरों को भेजे पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि नियम का पालन नहीं किया गया तो उस परिस्थिति में स्कूल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। शोकॉज जारी होते ही जिले के चिन्हित प्राइवेट...