आरटीई दाखिले में मनमानी करने वाले पांच विद्यालयों को नोटिस
मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मुजफ्फरनगर शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत वंचित और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा दिलाने की सरकार की मंशा पर पानी फेरने वाले स्कूलों के खिलाफ बीएसए ने सख्त रुख अपनाया है। ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटित होने के बावजूद कक्षा एक में प्रवेश देने में आनाकानी करने पर पांच स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल, सूर्यदेव पब्लिक स्कूल, सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल पीनना, नींव इंटरनेशनल स्कूल, आर्य एकेडमी पब्लिक स्कूल को नोटिस दिया है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ऑनलाइन लॉटरी में चयनित बच्चों के अभिभावक जब दाखिले के लिए इन स्कूलों में पहुंच रहे हैं, तो उन्हें घंटों इंतजार कराया जा रहा है या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.