कटिहार, अप्रैल 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के निजी विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि विभाग ने नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 21 मई कर दी है, जिससे पहले चरणों में वंचित रह गए बच्चों को एक और मौका मिल गया है। समग्र शिक्षा के डीपीओ पंकज कुमार ने विभागीय निर्देश के आलोक में सभी निजी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार नामांकन प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के बच्चों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें। दरअसल, पहले और दूसरे चरण में कई बच्चे विभिन्न कारणों से नामांकन से वंचित रह गए थे। ऐसे बच्चों के लिए तीसरा चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.