फतेहपुर, फरवरी 17 -- फतेहपुर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया के पहले चरण में जिले से 1721 आवेदन आ चुके हैं। दो फरवरी से शुरू हुई प्रक्रिया 16 फरवरी को समाप्त हुई। दो दिनों तक शेष आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। विभाग के अनुसार सत्यापन पूरा होने के बाद 18 फरवरी को लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। बीएसए भारती त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 886 निजी विद्यालय आरटीई पोर्टल पर पंजीकृत हैं, जिनमें गरीब बच्चों को प्रवेश दिया जाना है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा की सुविधा मिलती है और पढ़ाई से लेकर किताबों तक का पूरा खर्च सरकार वहन करती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एलकेजी में प्रवेश के लिए न्यूनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.