गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले के निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए चल रही आरटीई प्रक्रिया के तहत सोमवार को दूसरे चरण के लकी ड्रॉ का आयोजन हुआ। इसमें केवल 1350 बच्चों का ही चयन हुआ है, जबकि 510 बच्चों का आवेदन सत्यापित होने के बाद भी लॉटरी में नाम नहीं आया, जिससे वह वंचित रह गए। आरटीई के तहत 21 फरवरी से सात मार्च के बीच दूसरे चरण के आवेदन लिए गए। इसमें कुल 2506 बच्चों के अभिभावकों ने आवेदन फॉर्म भरा। इसमें से 1860 आवेदन फॉर्म ही सत्यापित हुए, जबकि 646 आवेदन निरस्त हो गए। इसके बाद नौ मार्च को ऑनलाइन लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। ड्रॉ में नाम आने के बाद कुल 1350 बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया गया। 510 बच्चे इसलिए वंचित रहे गए, क्योंकि उन्होंने अपने आवेदन में उस स्कूल का नाम भरा जिनकी सीटें फुल हो गईं। असल में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.