लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताशिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब परिवार के बच्चों को मुफ्त दाखिला दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 2.61 लाख आवेदन फॉर्म आए थे और उसमें से 96 हजार बच्चों को सीटें आवंटित की गईं थी। अब दूसरे चरण में प्रवेश के लिए 1.02 लाख आवेदन फॉर्म भरे गए हैं। 9 मार्च को प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी निजी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह गरीब परिवार के बच्चों के लिए आवंटित की गई सीट पर उन्हें प्रवेश दें। बकाया फीस की प्रतिपूर्ति भी अब तेजी से की जा रही है। दूसरे चरण में सबसे ज्यादा 5949 फॉर्म लखनऊ में भरे गए हैं। दूसरे नंबर पर 4509 आगरा, तीसरे नंबर पर बुलंदशहर में 4502, चौथे नंबर पर कानपुर नगर में 3617 और पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.