लखनऊ, मार्च 26 -- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि.शुल्क दाखिले के लिये तीसरे चरण में करीब 2500 आवेदन आए हैं। आवेदनों के सत्यापन का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित बच्चों के स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। अभिभावकों के मोबाइल नबंर पर चयनितों की सूचना भेजी जाएगी। अभिभावक आवेदन संख्या से इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। बीएसए विपिन कुमार का कहना है कि आरटीई के पहले चरण में 12 हजार और दूसरे चरण में तीन हजार बच्चों को स्कूल आवंटित किये गए हैं। स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। तीसरे चरण की लॉटरी होने के बाद चयनितों के स्कूल का आवंटन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.