शामली, मार्च 28 -- शामली। आरटीई के तहत सत्र 2026-27 के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष कराई गई। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। जिले भर से आरटीई के तीसरे चरण में 751 आवेदन प्राप्त हुए, 701आवेदनों का सत्यापन किया गया, जबकि 50 आवेदन निरस्त कर दिए गए। सत्यापित आवेदनों में से द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी में 365 छात्र-छात्राओं को निजी स्कूलों में नि:शुल्क पढने का मोका मिलेगा। हालाकि तीनों चरणों में कुल 2259 बच्चों की लॉटरी में किस्मत खुली है। जिनको निजी स्कूलों में आरटीई के माध्यम से पढने को सपना पूरा हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...