बगहा, मार्च 27 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिला के स्वीकृत निजी विद्यालयों में अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के नामांकन को लेकर एक और मौका दिया गया है। अब अभिभावक वह विद्यालय बची हुई सीटों पर 10 अप्रैल तक नामांकन कर सकते हैं। इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने राइट टू एजुकेशन (आरटीई) एक्ट 2009 के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब चयनित बच्चों का दाखिला 10 अप्रैल 2026 तक कराया जा सकेगा। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया हैं। विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, आरटीई अधिनियम की धारा 12 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) एवं वंचित समूह के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सी...