रुडकी, सितम्बर 11 -- लक्सर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निशुल्क शिक्षा के लिए स्कॉलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। स्कूल में आरटीई के तहत अभी 20 सीटें रिक्त हैं। प्रवेश के लिए इच्छुक अभिभावक 17 सितंबर तक जन सुविधा केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य सोनिका चौहान ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश के लिए बच्चों की आयु तीन से छह वर्ष के बीच होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...