गाज़ियाबाद, अप्रैल 15 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में लोगों की शिकायत सुनीं। उन्होंने राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों की शिकायत सुनी। जिलाधिकारी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शत-प्रतिशत दाखिले कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक रोजाना कार्यालय में बैठकर लोगों की शिकायत सुनने के निर्देश भी दिए। इस दौरान शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दाखिलों से जुड़े कई मामले आए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहकर इन शिकायतों का निस्तारण कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.