हापुड़, मार्च 6 -- जिले में आरटीई के तहत मुफ्त प्रवेश के लिए 855 बच्चों ने आवेदन किया है। दूसरे चरण के तहत 7 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे। 11 मार्च को स्कूल आवंटित होंगे। जिले के प्राईवेट स्कूलों में आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटें निर्धारित हैं। इनमें मुफ्त एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब द्वितीय चरण की प्रक्रिया जारी है। द्वितीय चरण की प्रक्रिया के ऑनलाइन आवेदन 7 मार्च तक होंगे। अब तक 855 बच्चों ने मुफ्त प्रवेश लेने के लिए आवेदन किए हैं। जिनकी लॉटरी 9 मार्च को निकलेगी। 11 मार्च को पात्र अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि 855 बच्चों ने आरटीई के तहत मुफ्त प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। 7 मार्च ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारिख है। शासन के निर्धारित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.