आरटीई के तहत मुफ्त एडमिशन के लिए 25 तक ऑनलाइन आवेदन करें
हापुड़, मार्च 21 -- जनपद के पब्लिक स्कूलों में आरटीई के तहत मुफ्त प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया के तहत 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 27 मार्च को लाटरी निकाली जायेगी।उक्त जानकारी देते हुए बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि आरटीई के तहत तीसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। तीसरे चरण में प्रवेश के लिए 12 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे। 25 मार्च तक आवेदन करने की अंतिम डेट है। 27 मार्च को लॉटरी के तहत बच्चों का चयन होगा। इसके बाद 29 मार्च को स्कूल बच्चों को आवंटित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.