हरिद्वार, अप्रैल 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। शिक्षा के अधिकार के तहत ब्लॉक बहादराबाद के स्कूलों में निशुल्क पढ़ने वाले बच्चों को सालाना सहायता राशि (प्रतिपूर्ति) अभी तक नहीं मिली है। साथ ही, ब्लॉक के स्कूलों में पात्र बच्चों की फीस जमा नहीं हो सकी है। सहायता राशि जारी नहीं होने के कारण अभिभावकों ने बच्चों के लिए नई किताबें, ड्रेस और जूते आदि नहीं खरीदे हैं। आरटीई के तहत शिक्षा विभाग ब्लॉक के करीब 249 निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ने वाले करीब 24 हजार पात्र बच्चों की फीस की रकम जमा करता है। स्कूलों की फीस शिक्षा विभाग ने निर्धारित की हुई है। हर साल बच्चों की फीस और मिड डे मील की रकम स्कूलों को भेजी जाती है। इसके अलावा, निशुल्क पढ़ाई करने वाले बच्चों को शिक्षा विभाग ड्रेस के लिए 600 रुपये, किताबों के लिए 250 से 400 रुपये, जूते आदि के लिए कुल 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.