पलामू, अगस्त 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई)-2009 के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की गई है। जिले में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 18 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कुल 317 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें अब तक 204 बच्चों का नामांकन हो चुका है। इसके बावजूद 11 विद्यालयों में 113 सीटें अभी भी रिक्त हैं।

रिक्त सीटों की जानकारी जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर शेष सीटों को भरने के लिए पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिन अभिभावकों ने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन उनके बच्चों का किसी विद्यालय में चयन या ...