हापुड़, मार्च 3 -- जनपद के प्राईवेट स्कूलों में आरटीई के तहत एडमिशन लेने के लिए 7 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। 11 मार्च को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि जिले के प्राईवेट स्कूलों में आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटें निर्धारित हैं। इनमें मुफ्त एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब द्वितीय चरण की प्रक्रिया जारी है। द्वितीय चरण की प्रक्रिया के ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन 7 मार्च तक होंगे। इसके बाद 9 मार्च को लॉटरी निकलेगी। 11 मार्च को पात्र अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...