शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आज मंगलवार तक किए जा सकेंगे जबकि लॉटरी 27 मार्च को होगी। तीसरे चरण में 300 से अधिक आवेदन हुए हैं जबकि अभी तक 669 को स्कूल का आवंटन कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...