गुमला, फरवरी 28 -- गुमला संवाददाता । उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अभिवंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की स्थिति पर से चर्चा हुई। डीएसई नूर आलम खां ने बताया कि जिले के कुल 19 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 226 सीटों पर निःशुल्क नामांकन किया जाना है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि यदि कोई निजी विद्यालय प्रवेश कक्षा की 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई के तहत नामांकन नहीं करता है तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 15 मार्च तक नामांकन से जुड़ी सभी प्रक्रियाए...