आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 2407 बच्चों का हुआ नामांकन
सासाराम, जून 13 -- सासाराम, एक संवाददाता। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत जिले के निजी विद्यालयों में इस वर्ष 2407 बच्चों का नामांकन कराया गया है। राज्य सरकार के निर्देश और जिला शिक्षा विभाग की सख्ती के कारण निजी विद्यालयों ने इस बार आरटीई के तहत नामांकन में अपेक्षाकृत बेहतर सहयोग किया है।
नामांकन की स्थिति लंबे समय बाद निर्धारित अवधि में आवेदन के अनुरूप नामांकन की स्थिति संतोषजनक दिखाई दे रही है। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के 19 प्रखंडों में चिन्हित 407 निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत नामांकन के लिए कुल 3515 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 3249 आवेदनों को स्वीकृति दी गई, जबकि 3173 बच्चों की नामांकन सूची जारी की गई। अब तक 2407 बच्चों का नामांकन हो चुका है, जबकि 766 बच्चे विभिन्न कारणों से सूची में नाम होने के बावजूद संबंधित वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.