भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में नामांकन में हो रहे विलंब के कारण दाखिले की तिथि बढ़ाकर 20 मार्च कर दी गई है। इससे संबंधित अधिसूचना प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को जारी किया। इसके अनुसार आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों का ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 10 मार्च थी। निर्धारित तिथि तक पूरे राज्य में ऑनलाइन नामांकन के लिए चयनित 69,193 छात्रों में से मात्र 40,626 छात्रों का विद्यालय में नामांकन हो सका है। उक्त आलोक में चयनित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़ाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों द्वारा नामांकन में शिथिलता बरती जा...