बेगुसराय, जनवरी 3 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग व अलाभकारी समूह के बच्चों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ऑनलाइन नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलेगी। पंजीकृत छात्रों का सत्यापन दो फरवरी तक होगा। सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन छह फरवरी को जबकि विद्यालय में प्रवेश सात फरवरी से 21 फरवरी तक होगा। अलाभकारी समूह के अंतर्गत एससी, एसटी, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग व अलपसंख्यक समूह के अभिभावक होंगे जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए तक हो। वहीं कमजोर वर्ग के तहत सभी जातियों के बच्चे जिनके अभिभावक की वार्षिक आय दो लाख रुपए से कम हो। बच्चे का जन्म दो अप्रैल 2018 से एक अप्रैल 2020 के बीच हुआ होना चाहिए। आवश्यक दस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.