सिमडेगा, जून 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना, सिमडेगा द्वारा नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जारी पत्र के अनुसार जिले के निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों का नामांकन 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर किया जाएगा। नामांकन के लिए बच्चे का निवास विद्यालय से एक किलोमीटर की परिधि में होना जरूरी है। यदि पर्याप्त आवेदन नहीं मिलते हैं तो 3 से 6 किलोमीटर की दूरी तक के बच्चों को भी अवसर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...